फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध माइनिंग करने वाले दो क्रशरों पर की कारवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कीरतपुर साहिब (रोपड़)। जिले में स्टोन क्रशरों पर दिन रात अवैध माइनिंग का कारोबार जारी है। जिला पुलिस ने अब अवैध माइनिंग करने वाले दो स्टोन क्रशरों पर मामला भी दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भरतगढ़ और नूरपुबेदी में स्टोन क्रशरों पर अवैध माइनिंग हो रही है लेकिन पुलिस व प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। सूत्रों के अनुसार सरकारी अधिकारियों की मिली भगत से यह अवैध माइनिंग का कारोबार किया जा रहा है। बुधवार देर रात को पुलिस की ओर से भरतगढ़ व कीरतपुर साहिब में दो स्टोन क्रशरों पर अवैध माइनिंग का मामला दर्ज किया गया। कीरतपुर साहिब पुलिस थाने में लोहंड खड्ड कल्याणपुर में कृष्णा स्टोन क्रशर और भरतगढ़ के गांव हलेड़ में डाक्टर स्टोन क्रशर पर दिन रात अवैध माइनिंग करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कृष्णा स्टोन क्रशर के मनदीप सिंगला समेत क्रशर के मुंशी और ड्राइवर पर भी मामला दर्ज किया है। वहीं डाक्टर स्टोन क्रशर के कृष्ण सिंह वासी गांव गरदला पर अवैध माइनिंग का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें