फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लुटेरा गिरोह के तीन सदस्य काबू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लुधियाना। रात के समय रेलवे स्टेशन पर लोगों से मोबाइल लूटने वाले गिरोह को डिवीजन नंबर एक पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करके उनसे तीन मोबाइल बरामद किए हैं जोकि विभिन्न लोगों से छीने गए थे। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकी और वारदातों का खुलासा हो सके।
विज्ञापन

एएसआई गुरमीत सिंह के अनुसार बुधवार को वह टायर मार्केट में मौजूद थे। एक व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि रेलवे स्टेशन के आसपास लोगों से मोबाइल लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्य एक जगह पर बैठे हैं। उनकी टीम ने तुरंत छापामारी करके तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान माता रानी चौक निवासी जतिंदर कुमार, सुरेश कुमार निवासी लाडूवाल और नवांशहर निवासी गुड्डू के तौर पर हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से तीन मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से गहराई से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें