फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैनेडा वीजा दिलाने के नाम पर महिला से 11.50 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। गांव जलालपुर (होशियारपुर) निवासी महिला को कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर लुधियाना निवासी आरोपी ने 11.50 लाख रुपये ठग लिए। थाना डिवीजन नंबर तीन पुलिस ने पीड़िता के रिश्तेदार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन

गांव सलेमपुर (होशियारपुर) निवासी बलकार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव जलालपुर निवासी सतविंदर कौर से उनके परिवार की पुरानी पहचान है। सतविंदर कौर कनाडा जाने की इच्छुक थी। इस दौरान उसकी मुलाकात लुधियाना के हरचरण नगर निवासी गुरविंदर सिंह के साथ हुई। गुरविंदर सिंह ने उसे कनाडा विजिटर वीजा दिलाने का झांसा दिया। इसकी एवज में 11.50 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी ने ना तो वीजा लगवाकर दिया और ना ही उनका पैसा वापस किया है। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद आरोपी गुरविंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और इमिग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें