फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर रिंदा का साथी शारप शूटर यादविंदर उर्फ यादी रोपड़ पुलिस शिंकजे में

विज्ञापन
विज्ञापन
रोपड़। जिला पुलिस ने वांटेड गैंगस्टर हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के साथी शार्प शूटर को यादविंदर उर्फ यादी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यादी से 315 बोर, 12 बोर और 32 बोर के पिस्तौल और कारतूस बरामद किए है।
विज्ञापन

एसएसपी स्वपन शर्मा ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि 22 वर्षीय यादविंदर उर्फ यादी को घनौली के नजदीक रेलवे ट्रैक से पकड़ा गया है। शुरुआती जांच से पता लगा है कि मोगा के लक्की और सुखप्रीत बूढ़ा ने यादविंदर को उत्तर प्रदेश से इन हथियारों की व्यवस्था करने में मदद की थी। शूटर यादी के पिंजौर, मोहाली और अंबाला में ठिकाने हैं। यादविंदर अपने साथियों के साथ हिमाचल प्रदेश के बद्दी और नालागढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में में सक्रिय है। वह वहां के कबाड़ के बड़े व्यापारियों समेत शराब के ठेकेदारों ओर टोल प्लाजों से वसूली मांगता था। एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह के विदेशी में भी हिमायती है। गिरोह के बदमाशों का संपर्क दुबई से है। उन्होने बताया कि यादविंदर यादी गैंगस्टर रिंदा के निर्देशों पर अमृतसर से अंबाला तक नशीले पदार्थों और हथियारों को लाने के लिए एक कोरियर के तौर पर भी काम किया है। यादविंदर उर्फ यादी गैंगस्टर दिलप्रीत उर्फ बाबा के साथ भरतगढ़ में विवेक शर्मा के कत्ल की वारदात में शामिल था। यादी ने नंगल में भी एक कत्ल का वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा यादी ने रिंदा के साथ मिलकर महाराष्ट्र में लूट व अवैध वसूली की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें