फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती जमीन को लेकर दो पक्षों में टकराव, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संगरूर। गांव दोलासिंह वाला में पंचायती जमीन को लेकर हुए विवाद में चार घायल हो गए। दो घायलों को सुनाम के सिविल अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सुनाम अस्पताल में उपचारधीन हरिंदर सिंह, लाडी सिंह, राज सिंह और प्रभजीत सिंह के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि शनिवार को वह ठेके पर ली गई पंचायती जमीन में काम कर रहे थे। अचानक कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उससे उक्त लोग घायल हो गए।। परिजनों ने बताया कि उन्होंने इस साल पंचायती जमीन के 56 एकड़ 50 लाख रुपये में सालाना बोली देकर ठेके पर ली थी। करीब 25 साल से जमीन ठेके पर लेने वाले व्यक्तियों को यह बात रास नहीं आई और उन पर हमला कर दिया। घायल हरिंदर सिंह और प्रभजीतसिंह को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। थानाधर्मगढ़ के प्रभारी हीरा सिंह संधू ने कहा कि घायलों के बयान दर्ज कने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें