फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसे में तीन गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंब (ऊना)। क्षेत्र के बड़ूही और अंब में हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से समीपवर्ती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने भी दोनों मामलों के संबंध में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को अंब-ऊना मार्ग पर हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक ने राहगीर को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार और राहगीर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान यशपाल और सतीश के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना दाखिल करवाया गया है। इसके अलावा शनिवार सुबह अंब-ऊना मार्ग पर अंब में एक साइकिल सवार स्कूटी की चपेट में आ गया। हादसे में साइकिल सवार को काफी गंभीर चोटें आई हैं। उसे सिविल अस्पताल अंब लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसको क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया है। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें