फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी तस्करों से संबंध रखने वाला तस्कर 500 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। सात किलो हेरोइन तस्करी के मामले में दो साल से भगोड़े तस्कर को एसटीएफ टीम ने काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से पांच सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है।आरोपी के पाकिस्तानी तस्करों के साथ पुराने संबंध है, इसलिए वह हेरोइन की कई बड़ी खेप मंगवा कर आगे सप्लाई कर चुका है। पुलिस उससे गहराई से पूछताछ कर रही ह।
विज्ञापन

एसटीएफ एआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि एसटीएफ टीम ने 30 मई 2017 को थाना मेहरबान में मामला दर्ज गुरमेज सिंह गेजा निवासी फिरोजपुर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 7 किलो हेरोइन बरामद की गई थी। इस मामले का आरोपी राज सिंह उर्फ राजू फरार होने में कामयाब रहा। इस समय वह अन्य प्रदेशों में छुपकर नशा तस्करी कर रहा था। 18 अक्टूबर 2018 को अदालत ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया था। बीती 26 जून को एसटीएफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर राज सिंह उर्फ राजू को नूर महल (जालंधर) से गिरफ्तार कर लिया। 27 जून को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने पाकिस्तान के तस्करों से आधा किलो हेरोइन मंगवा कर खेत में छुपा कर रखा है। 28 जून को पुलिस ने गांव फतेवाला हिठार (फिरोजपुर) से आधा किलो हेरोइन बरामद की है।
पूछताछ में आरोपी राजू ने खुलासा किया कि उसके पाकिस्तान के बड़े तस्करों के साथ पुराने संबंध है। उनके साथ वह अक्सर वाट्स एप के माध्यम से बात कर हेरोइन की खेप मंगवाता है। अभी तक वह कई बड़ी खेप मंगवा कर आगे सप्लाई कर चुका है। थाना ममदोट पुलिस ने आरोपी की जायदाद को अटैच करने के लिए कंपिटेंट अथारिटी दिल्ली को पहले से लिख कर भेजा है। वही भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर लगे तार के दूसरी तरफ उसकी जमीन को फ्रीज किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें