फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानेदार और मुंशी पैसा लेकर चला रहे थे दड़ा सट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
थानेदार और मुंशी पैसा लेकर चला रहे सट्टा
विज्ञापन

एसएसपी देहाती को ऑडियो रिकार्डिंग के साथ शिकायत
सीआईए स्टाफ ने सट्टा लगवा रहे आरोपी को किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा। थाना सुधार का थानेदार और मुंशी की शह पर चल रहे दड़ा सट्टे कारोबार का भंडाफोड़ हो गया है। इस बाबत एसएसपी देहाती वरिंदर बराड़ को ऑडियो क्लिप भेजी गई। इसके आधार पर सीआईए स्टाफ ने दड़ा सट्टा लगवाने वाले एक आरोपी को अपनी हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है। वही मामले में थानेदार और मुंशी को जांच के लिए एसएसपी बराड़ ने तलब किया है। एसएसपी बराड़ का कहना है कि अगर इस मामले में सच्चाई सामने आई, तो वह थानेदार और मुंशी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुधार निवासी एक व्यक्ति दड़ा सट्टे की दुकान पर जानकारी लेने के लिए पहुंचे। वहां पर तैनात कर्मचारी ने मालिक से बात करने के लिए कहा। जैसे मालिक को फोन किया, उसने पूरी पोल खोल दी। उसके अनुसार सुधार थानेदार और मुंशी को हर माह पैसा दिया जाता है। यह भी खुलासा कर दिया कि दड़ा सट्टा लगाने के तीन स्टाल है, तीनों के कितने पैसे पुलिस को दिए जाते है। इस पूरी बातचीत की रिकार्डिंग कर एसएसपी वरिंदर बराड़ को भेजी गई। सीआईए स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई करते दड़ा सट्टा लगवा रहे राजकुमार को काबू किया गया और उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें