फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद के चलते पत्नी और बेटी के सिर में घोटना मार हत्या प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लुधियाना। घरेलू विवाद के चलते बुधवार देर रात पति ने लकड़ी के घोटने से पत्नी और बेटी को जान से मारने की कोशिश की। घायल मां-बेटी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना ढेहलो पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
गांव लोहगढ़ निवासी बलविंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी बहन अमनदीप कौर का विवाह लगभग 14 साल पहले ढेहलों निवासी इकबाल सिंह के साथ हुआ था। इकबाल सिंह लकड़ी काटने का काम करता है। शादी के बाद से उसका जीजा अकसर उसकी बहन से मारपीट करता था। इस संबंध में कई बार पंचायत में समझौते हो चुके है। बीती 25 जून को उसकी बहन का फोन आया कि उसके पति ने दोबारा उससे मारपीट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीती 26 जून को उसके भांजे गुरबीर सिंह ने फोन कर बताया कि रात को इकबाल सिंह लकड़ी के घोटने से मां और बहन को बेरहमी से पीटा। उनके सिर पर कई बार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी है। वह तुरंत उनके घर पहुंचा और दोनों एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना ढेहलों पुलिस ने आरोपी इकबाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है, जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें