फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज के टुकड़े पकड़ा नौसरबाज ले गए पचास हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। बैंक में पैसे जमा कराने आए एक युवक से दो नौसरबाज कागज के टुकड़े पकड़ाकर 50 हजार रुपये ठग ले गए। जब तक युवक कुछ कर पाता आरोपी फरार हो चुके थे। सुभाष नगर निवासी राकेश ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राकेश की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिल्ला इलेक्ट्रिक वर्ल्ड में काम करता है। उसके मालिक ने उसे 50 हजार रुपये इलाहाबाद बैंक में जमा कराने के लिए भेजे थे। इसी दौरान बैंक के बाहर ही उसे दो युवक मिले। उन्होंने कहा कि वह अपने खाते में उनके दो लाख रुपये जमा करवा दे वह इसके बदल में उसे 15 हजार रुपये देंगे। राकेश लालच में आ गया और उसने अपने पचास हजार रुपये उन्हें पकड़ा कर रुमाल में बांधे कागज उनसे पकड़ लिए। बैंक के पास जाकर जब राकेश ने रुमाल खोला तो उसमें कागज के टुकड़े थे। जब उसने पीछे मुड़ कर देखा तो आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। राकेश ने दोनों को काफी ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस सीसीटीवी चेक कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि दोनों आरोपी कौन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें