फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करी के विभिन्न मामलों में तीन काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। नशा तस्करी के तीन विभिन्न मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

थाना दरेसी के इंस्पेक्टर बलजीत सिंह के अनुसार घाटी मोहल्ला के पास नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार को काबू किया गया। उससे 10 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान प्रेम नगर लोहारा निवसी संजय दास के तौर पर हुई है। एंटी नारकोटिक्स सैल में तैनात एएसआई मेजर सिंह के अनुसार जवाहर नगर के पास बिना नंबर के एक्टिवा सवार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी में उससे 5 ग्राम हेरोइन बरामद की। थाना डिवीजन नंबर 5 में आरोपी रणजीत सिंह निवासी गांव लम्मा जटपुरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अन्य मामले में डिवीजन नंबर 3 पुलिस ने हेरोइन पी रहे एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान धर्मपुरा निवासी राजीव उर्फ चिंटू के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें