फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग ट्रैवल एजेंटों ने विदेश भेजने के नाम पर दो लोगों से ऐंठे 54 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। ट्रेवल एजेंटों ने दो लोगों को विदेश भेजने के नाम पर उनसे 54 लाख रुपये की बड़ी रकम ऐंठ ली। आरोपियों ने दोनों को न तो विदेश भेजा और न ही उनके पैसे वापस गिए। इसके बाद पीड़ित लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने भाई रणधीर सिंह नगर निवासी गुरविंदर सिंह और जतिन पाल की शिकायत पर साउथ सिटी स्थित ऑरियो वाटर फ्रंट निवासी गौरव सूद और उसकी पत्नी पूजा सूद, मोहाली निवासी चांदनी, नवांशहर स्थित गांव भौरा निवासी सुरजीत राम, बिंदु और जतिनपाल पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि वह दोनों विदेश जाना चाहते थे। आरोपियों के साथ उनकी मुलाकात हुई तो आरोपियों ने उन्हें अलग-अलग तरह के झांसे दिए। आरोपियों के साथ उनका पैसे का सौदा तय हो गया। आरोपियों ने अलग-अलग तारीखों पर अलग-अलग तरह से 54 लाख रुपये ले लिए। पैसे लेने के बाद आरोपी टाल मटोल करते रहे। जब पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने साफ तौर पर मना कर दिया। इसके बाद गुरविंदर और जतिनपाल ने इसकी शिकायत फरवरी 2019 को पुलिस के आला अधिकारियों को दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। जांच अधिकारी एएसआई सोहन ने बताया कि अभी फाइल उनके पास रविवार को ही पहुंची है। अभी किसी भी आरोपी का कुछ पता नहीं चला है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें