फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनसान सड़क पर युवक को बाइक सवारों ने घेरा, लूटे आठ हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनसान सड़क पर युवक को बाइक सवारों ने घेरा, लूटे आठ हजार
विज्ञापन

पीड़िता का मोबाइल भी ले गए आरोपी, सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हथियारों से लैस बाइक सवार लुटेरा गिरोह के छह आरोपियों ने बुधवार को टेक्सटाइल कालोनी के पास एक बाइक सवार को घेर लिया। हथियारों के बल पर उसके कब्जे से आठ हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट कर आरोपी फरार हो गए। जब तक पीड़ित कर कुछ पाता आरोपी फरार हो चुके थे। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने माल रोड स्थित माल एन्क्लेव निवासी पशुपति शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पशुपति शर्मा द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक बुधवार को वह अपने बाइक पर सवार होकर सामान लेने के लिए निकला था। जब दोपहर को वह टेक्सटाइल कालोनी रोड पर पहुंचा तो दो बाइकों पर सवार छह आरोपियों ने उसे रोक लिया और हथियारों के बल पर उसकी जेब में पड़े आट हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिया। पशुपति ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई करणजीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, लेकिन कुछ नहीं मिला। आरोपियों की तलाश में ओर भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। जैसे ही कोई क्लू मिलेगा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें