फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने लगाई नहर में छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने नहर में छलांग लगाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। नेहरू स्टेडियम की पिछली तरफ सरहिंद नहर में एक युवक ने छलांग लगा दी। वह पानी के तेज बहाव में बह गया। छलांग लगाने वाले युवक को बचाने की कोशिश भी की गई लेकिन वह डूब गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नहर में छलांग लगाने वाला युवक बड़े आराम से नाक बंद करने के बाद नहर में चला गया। नहर के पास से गुजर रहे एक युवा सुमित ने बताया कि जब उसने नहर के किनारे खड़े युवक को देखा तो उसने शोर मचाया पर युवक अपनी नाक बंद कर नहर में उतर गया। उसने युवक को बचाने का प्रयास भी किया लेकिन वह नहर में डूब गया। एएसआई किशन कुमार ने बताया कि नहर में छलांग लगाने वाले युवक की पहचान अरुण खोसला पुत्र हरिकृष्ण खोसला वासी लोहडिया मोहल्ला जिला नवांशहर के रूप में हुई है। नहर के किनारे अरुण की बाइक खड़ी मिली है। उन्होंने तुरंत गोताखोरों की टीम बुलाकर युवक की तलाश शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे अरुण के दोस्तों ने बताया कि वह 10 बजे एक साथ जिम में थे। 1.30 बजे उन्हें अरुण ने फोन पर कहा कि वह जा रहा है। उन्होंने बताया कि अरुण नवांशहर में चिकन कॉर्नर चलाता है और आरओ के फिल्टर ठीक करने का काम भी करता था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसने सफेद रंग की कमीज और नीले रंग की जींस पहनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें