फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम के बाहर खड़े युवक ने महिला का एटीएम कार्ड बदला, निकलवाए दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला का एटीएम कार्ड बदला, निकाले दो लाख
विज्ञापन

तीन स्थानों पर कार्ड स्वाइप किया, आरोपी का पता लगाने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। एटीएम मशीन से पैसे निकलवाने गई महिला का कुछ दिन पहले वहां खड़े एक युवक ने धोखे से एटीएम कार्ड बदल लिया। आरोपी ने उसके खाते से अलग अलग स्थानों से 2.10 लाख रुपये निकलवाए लिए। जब तक महिला को पता चला तब तक काफी देर हो चुकी थी। उसने तुरंत जानकारी बैंक अधिकारियों के पास की। जिसके बाद थाना डेहलों की पुलिस ने गांव बूल निवासी मंजीत कौर की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मंजीत कौर द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसके पति का एसबीआई बैंक में खाता है। वह डेहलों में अपने पति के खाते से एटीएम द्वारा पैसे निकलवाने गई थी। वहां पर पहले ही एक युवक खड़ा था। आरोपी ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और वहां से चला गया। उसे भी कुछ पता नहीं चला। अगले दिन उसके खाते से पचास हजार रुपये निकाल लिए। उसके बाद अगले दिन 80 हजार और उसके अगले दिन फिर 80 हजार रुपये निकलवा लिए। उसने बैंक इसकी शिकायत की और एटीएम कार्ड ब्लाक कराया। थाना डेहलों के एसएचओ इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि महिला ने थाने में शिकायत करने की बजाए बैंक में शिकायत दी थी। बैंक से शिकायत उनके पास पहुंची तो उन्होंने मामला दर्ज करवा दिया। आरोपी का अभी कुछ पता नहीं चला है। आरोपी की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी का पता लगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें