फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में पुलिस वाले बन लूट करने वाले लुटेरों का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी पुलिस कर्मियों ने व्यापारी को लूटा
विज्ञापन

बिहार का होजरी कारोबारी माल खरीदने आया था शहर
बाइक सवार चेकिंग के नाम पर 57 हजार लेकर भागा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बाइक सवार दो फर्जी पुलिस मुलाजिमों ने मौजपुरा बाजार में मंगलवार को बिहार से आए एक व्यापारी से 57 हजार रुपये लूट लिए। व्यापारी राजेश कुमार ने थाना कोतवाली में मामला दर्ज करवाया। इससे पहले भी पुलिस वाले बन कर लूट की कई वारदातें हो चुकी है।
विज्ञापन

बिहार के व्यापारी राजेश कुमार पिछले दिनो अपने दो साथियों के साथ लुधियाना में हौजरी के माल व कंबलों की खरीदारी करने के लिए आया था। उसके दो साथी खरीदारी करने केे बाद बिहार चले गए और वह अकेला रह गया। आज सुबह सवा 9 बजे वह होटल से मौजपुरा बाजार में खरीददारी के लिए पहुंचा। जब वह बाजार में घूम रहा था तो अचानक बाइक सवार दो युवक उसके पास आए, जिन्होंने वर्दी नहीं पहनी थी और अपने आप को पुलिस मुलाजिम बताकर सामान की चेकिंग करने लगे। इस दौरान बैग की तलाशी ली और बाद में उसकी जेब में पड़े पैसों के बारे पूछा। उसने बताया कि उसने 57 हजार रुपये जैसे ही जेब से निकाले, उसी समय नौजवानों ने उसके हाथ से पैसे छीन लिए और फरार हो गए। दुकानदारों के कहने पर वह थाना कोतवाली पहुंचा और शिकायत दी। एडीसीपी गुरप्रीत सिंह सिकंद का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है व इलाके के सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को कुछ अहम जानकारी भी मिली है। पुलिस आरोपियों को जल्द काबू कर लेगी। दो दिन पहले भी लक्कड़ बाजार में भी बाइक सवार दो लुटेरों ने नकली पुलिस वाले लूट की थी। अभी पुलिस उस वारदात को सुलझा नहीं सकी कि दूसरी वारदात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें