फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले लाया भगा कर, फिर हत्या के बाद कर दिया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक
विज्ञापन


मामा की बहू को भगाकर लाया, हत्या कर किया अंतिम संस्कार
चार महीने पहले पटियाला से लाया था लुधियाना, मृतका जींद निवासी
थाना डिविजन तीन ने किया मामला दर्ज, आरोपी की तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। मामा की बहू को बहका फुसलाकर लुधियाना लाए एक व्यक्ति ने कुछ समय पहले उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने किसी को कुछ बताए बिना उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वारदात का पता उस समय चला जब पीड़िता का बेटा अपने ननिहाल गया। वहां परिजनों ने अपनी बेटी के बारे में पूछा तो मृतका के पति ने बताया कि उसके बुआ के लड़के ने उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद थाना डिविजन तीन पुलिस के ध्यान में मामला आया। मृतका ज्योति (25) की मां सुनीता का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने मिलकर उसकी हत्या की है और उसका अंतिम संस्कार कर दिया है, जबकि पुलिस का कहना है कि विक्की ने ज्योति की हत्या कर उसके शव का अंतिम संस्कार किया है। पुलिस ने ज्योति की मां सुनीता रानी की शिकायत पर विक्की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुटी हुई है।
काफी समय से कर रहे थे दहेज की मांग के लिए मारपीट
हरियाणा के जींद स्थित निर्वाणा के गांधी नगर इलाके में रहने वाली ज्योति की मां सुनीता ने बताया कि उसके पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी थी। करीब सात साल पहले पटियाला के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ ज्योति की शादी हुई थी। शादी के बाद उसके घर एक बेटा भी हुआ था। कुछ समय से ज्योति के घर कुछ ठीक नहीं चल रहा था। उसका पति और ससुराल वाले उसके साथ अक्सर मारपीट करते थे। जिस कारण ज्योति दो दिन तक उनके रिश्तेदार के घर भी रही थी। वह अपनी बेटी ज्योति को वहां से पंचायती राजीनामे पर अपने घर ले गई थी कि कुछ दिन बाद वह उसे वापस पटियाला उसके ससुराल छोड़ देगी। सुनीता ने बताया कि करीब सात आठ महीने बाद भी उसका दामाद और उसके परिजन उसकी बेटी ज्योति को लेने के लिए नहीं आए। उन्होंने ज्योति को उसके ससुराल भेजन के लिए कई रिश्तेदारों से मिन्नतें की। जिसके बाद भी उसे कोई लेने नहीं आया। करीब पांच महीने पहले ज्योति के चाचा ससुर का फोन आया कि उसके जेवर उनके पास पड़े हैं, वह ले जाएं। सुनीता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी अपने ससुराल गई, लेकिन वापस नहीं आई।
विज्ञापन


ज्योति का बेटा आया तो हुआ मामले का खुलासा
सुनीता ने बताया कि कुछ समय पहले ज्योति का तीन साल का बेटा उनके घर आया। ज्योति के बेटे द्वारा घर आने के बाद उन्होंने अपने दामाद से पूछा कि उनकी बेटी कहां है तो वह कहने लगा कि वह भाग चुकी है। वह बेटे को लेकर पटियाला पुलिस के पास पहुंची। पटियाला पुलिस को सारी बात बताई तो उन्होंने उनके दामाद को बहाने से वहां बुला लिया। जहां उनके दामाद ने बताया कि उनकी बेटी भाग गई थी और बेटा उनके पास ही था। जब वह नहीं आई तो बेटे को छोड़ने के लिए आ गया। सुनीता ने आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान उनके दामाद ने बताया कि जिसके पास ज्योति गई थी उसी व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


विक्की ने लुधियाना ले जाने के बाद की हत्या
थाना डिविजन तीन के एसएचओ इंस्पेक्टर कमलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी विक्की ज्योति के पति के बुआ का बेटा है। एक ही घर में रहने के कारण उनके संबंध थे। करीब चार महीने पहले विक्की किसी को बिना बताए ज्योति को लुधियाना की चौड़ी सड़क पर एक किराए के घर में ले आया। जहां पर विवाद होने के बाद उसने ज्योति की हत्या कर दी और बिना किसी को बताए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी विक्की ने उसकी हत्या कैसे की और संस्कार कैसे कर दिया अभी तक स्पष्ट नहीं है। उसकी गिरफ्तारी के के बाद ही सारी बात स्पष्ट हो सकेगी। इंस्पेक्टर कमलदीप ने बताया कि अभी तक की जांच में विक्की के अलावा किसी का रोल सामने नहीं आया है। ज्योति की मां द्वारा लगाए आरोपों पर भी जांच की जा रही है। अगर विक्की के अलावा कोई ओर भी इस मामले में आरोपी होगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें