गांव बुंगा साहिब के निकट शनिवार की देर शाम सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। थाना कीरतपुर साहिब पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सोहन सिंह ने बताया कि फौज में नौकरी करने वाले पलविंद्र सिंह ने थाना कीरतपुर साहिब की पुलिस के पास बयान दर्ज करवाए कि वह छुट्टी के दौरान अपने गाव हरीपुर फूलड़े थाना नूरपुरबेदी आया है।
वह 11 मई को अपनी पत्नी ज्योति बाला, भाई नरेश कुमार, भाभी दीपिका, नीरजा के साथ शिमला गया था। शिमला लौट करीब रात 8:30 बजवह गांव बुंगा साहिब के निकट पहुंचा। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्विफ्टि कार में टक्कर मार दी। इससे कार सड़क से नीचे रेलवे ट्रैक के पास जाकर गिरी।
लोगों की मदद से कार में सवार पांचों लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया। वहां ज्योति बाला व नीरजा को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और दीपिका व नरेश को पीजीआई रेफर कर दिया।