फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव दाद के गुरुद्वारा साहिब में की श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दाद में श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी
विज्ञापन

आरोपी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के बिस्तर भी नीचे फेंके
पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गांव दादा में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गुरुद्वारा सिंह सभा में माथा टेकने आए एक व्यक्ति ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के बेअदबी कर डाली। पवित्र ग्रंथ को नीचे फेंकने के बाद आरोपी ने बिस्तर भी नीचे फेंक दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना सदर और चौकी ललतों कलां की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गांव दाद की पालम विहार निवासी जल सिंह की शिकायत पर इलाके के गुरिंदर सिंह (35) के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जल सिंह की शिकायत के मुताबिक श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी की ड्यूटी निभा रहा है। मंगलवार की सुबह गुरुद्वारा साहिब में आरोपी आया था। आरोपी ने व श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की और बिस्तर भी नीचे गिरा दिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। जब वह गुरुद्वारा साहिब के अंदर आए तो श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी और बिस्तर नीचे गिरे देखा। उन्होंने कमेटी सदस्यों को बुला कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो पता चला कि आरोपी गुरिंदर सिंह है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई अश्वनी कुमार ने बताया आरोपी से पूछताछ की तो पहले वह वारदात को अंजाम देने के लिए मुकर गया, बाद में तरह तरह की बातें करने लगा। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी विदेश में भी काफी समय तक रहा है। करीब चार साल पहले विदेश से आया और यहां लैमिनेशन की दुकान चला रहा है। आरोपी की शादी नहीं हुई है। वह यह बता रहा है कि वह दिमागी रूप से बीमार है। उसे कुछ पता नहीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें