फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर गाड़ी से निकली डाक्टर का पर्स छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर गाड़ी से निकली डाक्टर का पर्स छीना
विज्ञापन

एक्टिवा सवार दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने में है जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। महानगर के पाश इलाके माडल टाऊन में एक्टिवा सवार लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों ने घर के बाहर गाड़ी से निकली डाक्टर का पर्स छीन लिया। जब तक डाक्टर कुछ कर पाती आरोपी फरार हो गए थे। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में न्यू माडल टाऊन निवासी डाक्टर प्रियंका रानी की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।
विज्ञापन

प्रियंका रानी द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक दो दिन पहले वह अपनी कार में सवार होकर घर जा रही थी। घर जाने से पहले उसने कोचर मार्केट चौक स्थित एक एटीएम से दस हजार रुपये निकलवाए और घर पहुंच गई। जब वह अंदर जाने लगी तो एक्टिवा सवार दो लुटेरों ने उसका बैग छीन लिया और फरार हो गए। प्रियंका ने काफी शोर मचाया, लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। प्रियंका ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। प्रियंका के अनुसार उसके बैग में 15 हजार रुपये की नकदी, कार के कागजात और अन्य जरूरी दस्तावेज थे जो लुटेरे ले गए। थाना डिविजन पांच के अधीन आने वाली चौकी कोचर मार्केट के इंचार्ज एएसआई कुलवंत चंद ने बताया कि आरोपियों का अभी कुछ पता नहीं चला है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। आस-पास के सीसीटीवी चेक किए जा रहे है। जल्द ही आरोपियों का पत लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें