फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात लोगों ने लुधियाना से युवक को अगवा कर बठिंडा में की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को लुधियाना से अगवा कर बठिंडा में कर दी हत्या
विज्ञापन

-शव के पास मिला एक कारतूस, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। लुधियाना निवासी युवक को अगवा कर बठिंडा में लाकर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव रिंग रोड पर फेंक आरोपी भाग गए। मृतक की पहचान सरदार रूपिंदर सिंह के तौर पर हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा पहुंचाया। पुलिस ने शव के पास एक कारतूस बरामद किया है। युवक की हत्या 32 बोर रिवॉल्वर से गोली मारकर की गई है। थाना केनाल पुलिस ने मृतक के पिता बलविंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
सिविल अस्पताल बठिंडा में रूपिंदर सिंह के पिता बलविंदर सिंह ने बताया कि उनका लड़का 30 जून से घर से बिना बताए चला गया था। उसके बाद से वह वापस नहीं आया। उसके पिता ने बताया कि अज्ञात लोगों ने उसके गोद लिए लड़के को लुधियाना से अगवा कर बठिंडा में लाकर गोली मार हत्या की है। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। थाना केनाल के अधीन आती पुलिस चौकी वर्धमान प्रभारी एएसआई गणेश्वर कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है और अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने युवक को नजदीक से उसकी कनपटी पर गोली मारी है। इसके चलते गोली उसके सिर के आर पार हो गई, जबकि दूसरी गोली आरोपियों से चली नहीं जिस के चलते दूसरी गोली नीचे गिर गई। उन्होंने बताया कि गोली 32 बोर के रिवॉल्वर से चलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औलाद न होने के कारण रूपिंदर को लिया था गोद
मृतक युवक के पिता बलविंदर सिंह के कोई औलाद नहीं थी। इसके चलते उसने अपने छोटे भाई हरजिंदर सिंह के लड़के रूपिंदर सिंह को गोद ले लिया था। इसके अच्छे भविष्य के लिए उसे लकड़ी का काम भी सिखाया जा रहा था। मृतक के पिता बलविंदर सिंह लुधियाना में कारपेंटर का काम करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें