फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने वाले तस्कर सन्नी ढोढा की मां हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Mon, 29 Apr 2019 12:14 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कुछ समय पहले एंटी नारकोटिक्स विभाग के एएसआई पर गाड़ी चढ़ा कर मारने की कोशिश के आरोपी नशा तस्कर सन्नी ढोढा की मां सुखविंदर कौर उर्फ लाली को भी हेरोइन के साथ एसटीएफ ने न्यू क्वालिटी चौक निर्मल पैलेस रोड के पास से गिरफ्तार किया है। उससे 440 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। थाना डिविजन छह में केस दर्ज कर पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया। वहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन


एसटीएफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पकड़ी गई महिला सुखविंदर कौर उर्फ लाली, नशा तस्कर लवदीप सिंह उर्फ सन्नी ढोढा की मां है। सन्नी ढोढा इस वक्त सेंट्रल जेल में बंद है। महिला का पति सुखदेव सिंह भी नशा तस्करी के आरोप में जेल में है। शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि सन्नी ढोढा जेल के अंदर बैठा मोबाइल पर अपनी मां को बता रहा था, कि कहां से नशा लेना है, और आगे किसे सप्लाई करना है।

आरोपी सुखविंदर कौर पिछले चार साल से नशा तस्करीकर रही है। शनिवार को भी आरोपी महिला अपने तस्कर बेटे के फोन आने के बाद नशा सप्लाई करने के लिए जा रही थी। पुलिस को इसकी भनक लग गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सन्नी लंबे समय से नशा तस्करी कर रहा है। सन्नी के खिलाफ लुधियाना के साथ साथ आस-पास इलाकों के कई थानों में भी नशा तस्करी के मामले दर्ज है। पिता के साथ जेल में बंद सन्नी ढोढा जेल से ही नशा तस्करी का पूरा कारोबार चला रहा था। पुलिस पूछताछ के बाद पता चला कि आरोपी सन्नी जेल में मोबाइल चला रहा है, इस पर जिला पुलिस ने जेल प्रशासन के साथ मिल सन्नी को काबू कर उससे मोबाइल फोन बरामद किया।

एएसआई पर सन्नी ढोढा ने चढ़ाई थी कार
सन 2017 में एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने शिमलापुरी के इलाके में सन्नी ढोढा को घेर लिया था। तब एंटी नारकोटिक्स सेल के एएसआई संजीव कुमार ने आरोपी सन्नी का पीछा किया था। उस वक्त से सन्नी ने एएसआई पर अपनी कार चढ़ा कर उसे मारने की कोशिश की थी। घटना में एएसआई की एक टांग टूट गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें