फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मामलों की मिसल रिपोर्ट नहीं देने पर एएसआई पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मामलों की मिसल रिपोर्ट नहीं देने पर एएसआई पर केस दर्ज
विज्ञापन

लुधियाना। डिवीवजन नंबर 6 पुलिस ने दो मामलों की मिसल रिपोर्ट नहीं देने पर एएसआई के खिलाफ धारा 409 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई से अधिकारी कई बार मिसल रिपोर्ट जमा करवाने के लिए कह चुके हैं लेकिन दो साल से वह टालमटोल की नीति अपना रहा है।
विज्ञापन

एएसआई हरमेश सिंह ने बताया कि एएसआई चरणजीत सिंह नौ जनवरी 2017 से बतौर जांच अधिकारी डिवीजन नंबर 6 में तैनात था। 8 अगस्त 2018 को उसका तबादला पुलिस लाइन में कर दिया गया। जैसे नए जांच अधिकारी ने चार्ज लिया, उसने तुरंत पुराने मामलों की मिसल रिपोर्ट की जांच करनी शुरू की। 2017 में दर्ज मुकदमा नंबर 123 में हरगोबिंद नगर निवास रुचि शर्मा ने अपने पति सहित कुछ अन्य के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया था। इसी तरह 2017 में एफआईआर नंबर 120 में शिवाजी नगर निवासी विजय कुमार से अज्ञात लुटेरे मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए थे। इन दोनों मामलों की मिसल रिपोर्ट उन्हें नहीं मिली। उन्होंने एएसआई चरणजीत सिंह को इन दोनों मामलों की मिसल रिपोर्ट देने के लिए कहा लेकिन चरणजीत सिंह रिपोर्ट देने नहीं आया। इसके बाद उसे कई बार लेटर भेजकर मिसल रिपोर्ट जमा करवाने के लिए कहा जा चुका है। आखिरकार उसके खिलाफ पुलिस ने आईपीपी की धारा 409 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें