फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लर्क के घर से आठ लाख चोरी, पुलिस ने सप्ताह बाद किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे भी चेक नहीं करने गई पुलिस, बिजली बोर्ड में क्लर्क है पीड़ित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बहन से मिलने गए बिजली बोर्ड के क्लर्क के घर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर घर से दो लाख कैश और करीब 6 लाख कीमत के गहने उड़ा ले गए। एक सप्ताह चक्कर काटने के बाद थाना टिब्बा की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। घर मालिक का कहना है कि उसके इलाके में कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। उसे चेक कर आरोपियों की पहचान की जा सकती है। जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस ने आकर सीसीटीवी की कोई भी फुटेज चेक नहीं की है।
विज्ञापन

टिब्बा रोड स्थित मोहल्ला आनंदपुर में रहने वाले रामदास का कहना है कि वह बिजली बोर्ड में क्लर्क है। उसकी ड्यूटी सुंदर नगर ऑफिस में होती है। वह 11 जनवरी की शाम को अपने परिवार के साथ बहन के घर कोहाड़ा गया था। अगले दिन 12 जनवरी को देर शाम घर पहुंचे थे। अंदर गए तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर उसके घर से दो लाख रुपये कैश और करीब 6 लाख की कीमत के गहने चुरा ले गए थे। रामदास ने बताया कि वारदात वाले दिन तो पुलिस मौके पर आई थी लेकिन उसके बाद पुलिस नहीं आई। उन्हें खुद थाने जाकर शिकायत लिखवानी पड़ी। एक हफ्ते चक्कर काटने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। रामदास का कहना है कि उसके घर तो नहीं इलाके में कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। एक हफ्ते बाद भी चोरों की पहचान के लिए पुलिस ने इलाके का कोई सीसीटीवी चेक नहीं किया है। पुलिस चेक करें तो शायद आरोपियों की पहचान हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें