फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन पहले रखे नौकर ने कारोबारी की पत्नी और बहू को चाय में दिया नशीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारी की पत्नी और बहू को नशा देकर लूटपाट करने का आरोपी काबू
विज्ञापन

गिरफ्तार किए दोनों आरोपियों से लूट का सामान बरामद, पूछताछ में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32 में पांच दिन पहले रखे नौकर ने कारोबारी की पत्नी और उसकी बहू को चाय में रविवार को नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया। दोनों के बेहोश होने के बाद आरोपी ने अपने साथी के साथ मिल घर में पड़े हीरे और सोने के जेवरात, नकदी और अन्य सामान लूट कर फरार हो गया। कुछ होश में रही कारोबारी की बहू ने इसकी जानकारी पति को दी। जिसके बाद वह घर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद थाना डिविजन सात की पुलिस ने कारोबारी जतिंदर सचदेवा की शिकायत पर घरेलू नौकर देव बहादुर और उसके एक रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कारोबारी जतिंदर सचदेवा का चीमा चौक पर गारमेंट का शोरूम है। उनकी सेक्टर 32-ए में घर है। घर में जतिंदर के अलावा उसकी पत्नी बबिता सचदेवा, बेटा जतिन, बहू दनजीत कौर और उनका तीन साल का बेटा यक्ष है। जतिंदर सचदेवा ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने घर में कुक देव बहादुर को रखा था। 30 दिसंबर को सुबह वह करीब 10:30 बजे बेटे जतिन के साथ ऑफिस चले गए थे। घर में उसकी पत्नी बबिता, बहू दनजीत और पौत्र यक्ष था। दनजीत कौर के मुताबिक 11 बजे आरोपी नौकर देव ने सभी को ब्रेकफास्ट और चाय दी थी। चाय पीने के बाद उसे और उसकी सास को बेहोशी आने लगी। उसे चक्कर आ रहे थे। इस बीच उसने देखा की देव घर के बाहर जा रहा है। उसने सोचा कि कोई से काम जा रहा होगा। कुछ ही देर बाद उसने बरामदे में एक अन्य युवक को खड़े हुए देखा, जब उसने पूछना चाहा, तो वह उसे देखकर भाग गया। इस बीच उसकी सास ड्राइंग रूम में बेहोश हो गई। जबकि वह अपने रूम में चली गई, उसे पूरी तरह से होश नहीं था इस बीच कमरे में एक और युवक था। जब उससे पूछा कि तुम कौन हो, तो बोला कि मैं देव का रिश्तेदार हूं, इतना कहते हुए वह भी वहां से चला गया। जब उसने अलमारी देखी तो अलमारी खुली हुई थी, उसका सारा सामान बिखरा पड़ा था। मामले में थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने आरोपी नेपाली नौकर देव बहादुर और उसके साथियों पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

एजेंसी के जरिये 25 दिसंबर को हायर किया था घरेलू नौकर
जतिंदर सचदेवा का कहना है कि उन्हें एक कुक चाहिए था। तब उसे एमबीडी मॉल के पास एक एजेंसी के बारे में किसी ने बताया। उस एजेंसी का मालिक से बात कर देव बहादुर को बतौर कुक हायर किया था। तीन दिन ट्रायल के बाद उसे ओके किया था। जतिंदर का कहना है कि देव बहादुर के बाद उन्होंने एजेंसी मालिक से देव के प्रूफ मांगे थे। लेकिन, वह दो दिनों से टाल मटोल कर रहा था। जबकि उसे उसने कहा भी था, देव की पुलिस वेरिफिकेशन करानी है। मगर फिर भी एजेंसी मालिक ने उसके प्रूफ नहीं दिए। इसलिए वह देव की पुलिस वेरिफिकेशन भी अप्लाई नहीं कर सके।
विज्ञापन

देव को रिश्तेदार के घर से किया पुलिस ने काबू
सूचना के बाद जांच में जुटी पुलिस ने 48 घंटों में इस मामले को हल कर लिया और देव बहादुर को काबू कर लिया। फिर उसकी निशानदेही पर पर उसके दूसरे साथी को भी मुंडिया इलाके से काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से लूट का सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें