फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस का एएसआई दस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रासर
विज्ञापन

विजिलेंस की टीम ने बुधवार को थाना डिवीजन सात से दबोचा
आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश करेगी विजिलेंस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। समझौता करवाने के नाम पर 10000 रुपये की मांग करने वाले पंजाब पुलिस के एएसआई को विजिलेंस की टीम ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की टीम ने बुधवार को एएसआई तरसेम सिंह को थाना डिवीजन सात से गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई से दस हजार रुपये घूस ले रहा था। विजिलेंस की टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वीरवार को आरोपी अदालत में पेश किया जाएगा।
एसएसपी विजिलेंस परमजीत सिंह विर्क ने बताया कि ताजपुर रोड के किशोर नगर निवासी उमेश चंदर गोस्वामी ने अपने इलाके के एक फाइनेंसर से 80 हजार रुपये बतौर ब्याज पर लिए थे। उसकी आठ हजार रुपये महीने की किस्त देता था। पैसे लेने की एवज में उमेश ने फाइनेंसर के पास अपने चेक रखे हुए थे। पैसे पूरे होने के बावजूद फाइनेंसर उमेश से पैसे की मांग कर रहा था। पैसे न देने के एवज में फाइनेंसर ने उमेश की दुकान को कुछ दिन पहले ताला लगा दिया और चाबी नहीं दे रहा था। उमेश ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन सात की पुलिस को दी। मामले की जांच एएसआई तरसेम सिंह को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरसेम सिंह ने उमेश से कहा कि वह उसका निपटारा 30 हजार रुपये में करवा देगा लेकिन उसे बतौर 10 हजार रुपये रिश्वत के देने पड़ेंगे। इसके बाद उमेश ने इसकी शिकायत विजिलेंस की टीम को दी। बुधवार को पैसे देने का समय था। जैसे ही उमेश ने थाना डिवीजन सात के तफ्तीशी रूम में जाकर आरोपी एएसआई को पैसे दिए तो विजिलेंस की टीम ने उसे काबू कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें