फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर हमला बोल कर लूट करने वाले दो गिरफ्तार, छह फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से हथियार बरामद, दोनों रिमांड पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गांव जंडियाली में किसान गुरमेल सिंह के घर पर हमला बोलकर लूटपाट के बाद गिरोह ने जसपाल सिंह की मोटर पर बने कमरे पर हमला बोलकर परिवार से लूटपाट की थी। इस बात का खुलासा डीसीपी क्राइम गगन अजीत सिंह ने गिरोह के दो सदस्यों के गिरफ्तार होने के बाद किया। थाना जमालपुर की पुलिस ने लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चंडीगढ़ रोड स्थित रामगढ़ के पास एक चाय की दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया। छह आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के कब्जे से रॉड, डंडे व अन्य सामान बरामद किया है। दोनों की पहचान उत्तरप्रदेश के जिला कानपुर निवासी अब्दुल्ला रहमान उर्फ सोनू और साजिश के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर फरार आरोपी साविद, मैंगो, मैचिंग, मुनीश, सोनू और अरशद की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर ऑफ क्राइम गगन अजीत सिंह ने बताया कि गुरमेल सिंह का परिवार खेतों में बने घर में रहता है। इसी बात का फायदा उठा कर लुटेरे वहां दीवार फांदकर घुस गए। वहां पारिवारिक सदस्यों के साथ मारपीट करने के बाद लूटपाट की। इसके बाद आरोपी वहां से निकलकर गांव में जसपाल सिंह की मोटर पर बने कमरे में रहने वाले रामायण राम के घर पहुंच गए। जांच के दौरान पता चला कि लूटपाट करने वाले आरोपी हिंदी में बात कर रहे थे। पुलिस पार्टी गांव रामगढ़ के पास बनी चाय की दुकान पर पहुंची जहां पर प्रवासी मजदूर खड़े होते थे। इसी दौरान पुलिस को देखकर आरोपी पीछे हो गए। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया जबकि बाकी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी ऐसे घरों को ही निशाना बनाते थे जो ग्रामीण इलाकों में खेतों के बीचोंबीच बने होते थे। महानगर से पहले वह पठानकोट, जालंधर, फगवाड़ा, नवांशहर के आसपास इलाकों में लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ थाना दसूहा, मुकेरियां और होशियारपुर के कई थानों में मामले दर्ज है।ं पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके फरार साथियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें