फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल स्किड होने से युवक की मौत

विज्ञापन
bike accident
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल के लखरूं गांव में दर्दनाक सड़क हादसे में 34 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार पुत्र जैसी राम निवासी समलाड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार समलाड़ा निवासी अजय कुमार वीरवार देर दोपहर बाद घर से बाइक पर बंगाणा की ओर जा रहा था। लखरूं गांव के पास अचानक बाइक फिसल कर होकर सड़क किनारे पेड़ जा टकराई। हादसे मेें अजय बुरी तरह से लहूलुहान हो गया है और मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें