फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती पर तेजाब फेंकने वाला आरोपी लक्की को पुलिस ने काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती पर तेजाब फेंकने का आरोपी लक्की काबू
विज्ञापन

अदालत ने दो दिन के रिमांड पर भेजा, 15 नवंबर की रात की थी वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। 15 नवंबर की शाम को पुनीत नगर निवासी युवती पर तेजाब फेंकने के मामले में पुलिस ने युवती के पड़ोस में रहने वाले मुंहबोले भाई लक्की को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस ने एक बार पहले भी आरोपी को हिरासत में लिया था लेकिन वह पुलिस चौकी से फरार हो गया था। सोमवार शाम को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
15 नवंबर की शाम को पुनीत नगर निवासी एक युवती पर तेजाब फेंक दिया गया था। पीड़िता लगभग 30 फीसदी तक झुलस गई थी, उसे सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। थाना टिब्बा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। शुरुआत से पुलिस का शक पड़ोसी युवक पर था। कुछ दिन पहले उसे हिरासत में लिया गया था। आरोपी पुलिस चौकी से फरार हो गया था। सोमवार शाम को पुलिस ने न्यू पुनीत नगर निवासी रघुवीर सिंह उर्फ लक्की को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि पीड़िता के साथ उसके संबंध भाई बहन जैसे थे लेकिन कुछ समय से वह उसे प्यार करने लगा था। पीड़िता ने उसे साफ मना कर दिया था। 14 नवंबर को उसे पता चला कि युवती की मंगनी कहीं और हो गई है। यह बात सुनने के बाद वह अपना आपा खो बैठा। 16 नवंबर की शाम को वह एक कैन में तेजाब लेकर पीड़िता के घर पहुंचा और उसे दीदी कहकर बाहर बुलाया। जैसे वह घर के बाहर आई उसने युवती पर तेजाब फेंका और फरार हो गया।
विज्ञापन

कोट्स
पुलिस ने आरोपी लक्की को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछा जा रहा है कि वारदात को अंजाम देते समय उसके साथ कोई और व्यक्ति भी था। पुलिस को दो दिन का रिमांड मिला है।
मोहम्मद जमील, प्रभारी थाना टिब्बा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें