फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग में रिटायर्ड बुजुर्ग को हवालात में ले गई जिद एवं जत्थेबंदी का सरूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार बुजुर्ग को हवालात ले गई जिद
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की महिला कांस्टेबल से दुर्व्यवहार के आरोप में गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। एक बुजुर्ग को उसकी जिद एवं जत्थेबंदी के सरूर ने हवालात दिखा दी। थाना सिटी साउथ पुलिस ने महिला ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल की शिकायत पर सिंचाई विभाग में रिटायर्ड एवं अरोड़ वंश सभा के बुजुर्ग नेता खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
थाना साउथ सिटी में दी गई शिकायत में ट्रैफिक पुलिस की कांस्टेबल सिमरजीत कौर ने बताया उसकी शाम लाल चौक में ड्यूटी थी। यहां रेल फाटक बंद होने के कारण सारा ट्रैफिक अंडर ब्रज से निकल रेलवे रोड की ओर जा रहा था। एक बुजुर्ग कार में शीशे बंद करके ड्राइवर सीट पर बैठा था। उसने बुजुर्ग को अपनी कार आगे पीछे ले जाने के लिए इशारा किया। इस पर उसने न तो कार का शीशा नीचे किया और कार भी आगे पीछे करने से इंकार कर दिया। महिला कांस्टेबल का आरोप है कि उसने सख्ती की और आगे खड़ी हो गई तो बुजुर्ग ने कार उस पर चड़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हंगामा हो गया और लोग एकत्र हो गए। महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसको देख लेने की धमकी देते बताया कि वह अरोड़ वंश का जनरल सचिव है। ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर जगतार सिंह ने बताया कि महिला कांस्टेबल ने आरोपी को बुजुर्ग होने नाते बहुत समझाया पर वह गाड़ी आगे पीछे करने से अपनी जिद पर अड़ा रहा। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान शंकर सिंह अरोड़ा निवासी न्यू दशमेस नगर के तौर पर हुई है और वह अरोड़ वंश सभा के महासचिव और सिंचाई विभाग में सीनियर क्लर्क पद से रिटायर्ड हुआ बताया जाता है। उन्होंने बताया कि आरोपी खिलाफ महिला कांस्टेबल की शिकायत पर दुर्व्यवहार करने एवं ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें