फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्ट्रेलिया का वर्क परमिट दिलाने का झांसा दे ऐंठे तीन लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया का वर्क परमिट दिलाने का झांसा दे ऐंठे तीन लाख
विज्ञापन

ट्रेवल एजेंट के खिलाफ थाना डाबा में हुआ मामला दज, तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। विदेशों में वर्क परमिट दिलवा कर सेटल कराने का झांसा दे तीन ठग ट्रेवल एजेंटों ने एक व्यक्ति से तीन लाख रुपये ऐंठ लिए। इन तीन एजेंटों में एक महिला भी शामिल है। जब पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों के पास की तो पुलिस ने जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर संगरूर के गांव घमूरघाट निवासी हरबंस सिंह की शिकायत पर शिमलापुरी प्रीत नगर निवासी गुरदीप कुमार, जसविंदर कौर, लखविंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक हरबंस सिंह ने बताया कि वह विदेश जाने का चाहवान था। किसे के रेफरेंस से उसकी मुलाकात आरोपियों के साथ हुई। आरोपियों ने उसे आस्ट्रेलिया में सेटल कराने का झांसा दिया और कहा कि वह उसे वर्क परमिट दिलवा देंगे। सौदा तय हो गया। उसने आरोपियों को तीन लाख रुपये भी दे दिए। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने टाल मटोल शुरू कर दी। जब उसने आरोपियों से पैसे मांगे तो उन्होंने साफ तौर पर मना कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें