फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम से घर जा रहे युवक को रास्ते में रोक पीटा, लूट कर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को रास्ते में रोक पीटा, लूटकर हुए फरार
विज्ञापन

लुधियाना। काम खत्म होने के बाद देर रात को दफ्तर से घर जा रहे एक युवक को लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसके पास रखे आठ हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। पुलिस ने इस मामले में कोट मंगल सिंह के सुखजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुखजीत सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक 13 नवंबर को वह अपना काम खत्म करने के बाद घर जा रहा था। जब वह भगवान चौक पहुंचा तो लुटेरा गिरोह के दो तीन लोगों ने उसे घेर लिया और हथियार के बल पर उसके साथ मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी उससे आठ हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन लेकर घायलावस्था में उसे छोड़ कर फरार हो गए। सुखजीत ने किसी तरह से इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी नेबताया कि आरोपियों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें