फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल और अन्य सामान रखवा नशेड़ी को थमा देता था हेरोइन की पुडिय़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल और अन्य सामान रखवा देता था हेरोइन, गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद किए 38 मोबाइल फोन, दस घड़ियां, चार चश्मे और 53 हजार की नकदी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दिल्ली के तस्करों से हेरोइन की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले एक तस्कर को थाना सदर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को गांव थरीके के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में न्यू शिमलापुरी स्थित चिमनी रोड निवासी रविंदर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार अदालत में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपी से पूछताछ करने के संबंध में बुधवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे हाईकोर्ट से वारंट अफसर ने थाना सदर में छापामारी भी की, लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी तो एक युवक से पांच मोबाइल फोन और बीस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर 33 मोबाइल फोन, दस ब्रांडेड घड़ियां, ब्रांडेड चार चश्मे, नशा बेच कर इकट्ठा की गई 53 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान बरामद किया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी दिल्ली के एक तस्कर से हेरोइन की खेप लाकर आगे सप्लाई करता था। आरोपी के दो भाई ओर भी है वह भी नशा तस्करी का धंधा ही करते है। उसके एक भाई के खिलाफ हैबोवाल में नशा तस्करी के आरोप में मामला दर्ज। एसआई बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी इतने शातिर है कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार होने के तुरंत बाद उन्होंने हाईकोर्ट में वारंट अफसर के पास शिकायत कर दी कि उनके व्यक्ति को पुलिस ने नाजायज तौर पर गिरफ्तार कर रखा है। जिसके बाद वारंट अफसर ने देर रात करीब साढ़े 12 बजे थाना सदर में छापामारी कर दी। वारंट अफसर की टीम ने कागजात चेक किए तो पता चला कि पुलिस तस्कर की गिरफ्तारी डाल चुकी है। जिसके बाद वारंट अफसर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें