फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत में पेश कर जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
9 लाख की ठगी कर फरार होने वाला भगोड़ा काबू
विज्ञापन

बरनाला। बरनाला पुलिस के पीओ स्टाफ के इंचार्ज सहायक थानेदार कुलदीप सिंह ने बुधवार को बताया कि मोहाली पुलिस की मदद से एक पेट्रोल पंप से 9 लाख रुपये का तेल उधार डलवाकर भागने वाले आरोपी को पकड़ा है। लखवीर सिंह का कस्बा भदौड़ में एक पेट्रोल पंप है। जिससे ठेकेदार मनदीप सिंह निवासी बरनाला हाईवे सड़क के निर्माण दौरान विभिन्न वाहनों में पेट्रोल उधार डलवाता रहा। उसके बाद वह 9 लाख रुपये दिए बिना चला गया। शिकायत के बाद भदौड़ पुलिस ने मनदीप सिंह ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया था। लेकिन वह कोर्ट में भी पेश नहीं हुआ। जिस कारण कोर्ट में ठेकेदार मनदीप सिंह को भगोड़ा करार दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें