फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव से लौटे प्रवासी मजदूर के परिवार को बाइक सवारों ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव से लौटे प्रवासी मजदूर के परिवार को बाइक सवारों ने लूटा
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे जा रहे थे अपने घर
पर्स में रखे 85 सौ रुपये, सोने के जेवरात और फोन ले गए लुटेरे
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गांव से परिवार के साथ लौट कर रिक्शा पर सवार हो रेलवे स्टेशन से घर जा रहे प्रवासी मजदूर के परिवार को बाइक सवार दो युवकों ने लूट लिया। प्रवासी मजदूर रविवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे अपने परिवार सहित रेलवे स्टेशन से घर जा रहा था। उसने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद थाना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रवेज की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों का पता लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मूल रुप से उत्तरप्रदेश के सहारनपुर स्थित गांव धर्मपुरा में रहने वाले प्रवेज का परिवार गांव मे ंरहता था। वह कुछ दिन पहले घर गया तो वहां से परिवार को भी लुधियाना लाने की सोची। वह रविवार की सुबह परिवार के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचा। बाहर से उसने रिक्शा लिया और सुभानी बिल्डिंग की तरफ चल दिया। इसी दौरान बाइस सवार लुटेरे उसके पीछए आएऔर उसकी पत्नी के हाथ में रखा पर्स छीन लिया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। परवेज के मुताबिक उसकी पत्नी के पर्स में 85 सौ रुपये की नकदी, सोने के जेवरात और मोबाइल फोन था जो लुटेरे ले गए। जब तक वह शोर मचाता आरोपी फरार हो गए थे। जांच अधिकारी के मुताबिक आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है। अभी तक कुछ पता नहीं चला है उम्मीद है कि लुटेरों का जल्द ही पता चल जाएगा। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें