फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड की बजाय मास्को में बिठाए रखा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एजेंट ने सात लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

इंग्लैंड के बजाय मास्को में बिठाए रखा, केस दर्ज

कपूरथला। इंग्लैंड की बजाय मास्को में युवक को बिठाए रखा। इसके कुछ समय के बाद भारत वापस ले आए। इस पूरे मामले में एजेंटों ने युवक से सात लाख रुपये ठगे। थाना सुल्तानपुर लोधी में दो ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसएसपी कपूरथला को दी शिकायत में गुरविंदर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी शेरपुर सद्धा थाना कबीरपुर जिला कपूरथला ने बताया कि बलविंदर सिंह निवासी गिद्दड़पिंडी उसके पिता कुलदीप सिंह का पहले से जानकार था, जोकि विदेश भेजने का काम करता है। उसने अंगद ट्रेवल एजेंट के नाम से सुल्तानपुर लोधी में आफिस खोला हुआ है। इस पर उसके पिता ने 12 मई 2017 को एजेंट से उसे (गुरविंदर सिंह) इंग्लैंड भेजने के लिए 11 लाख रुपये बातचीत की। इसके लिए उसके पिता ने यूरो करंसी बदलकर भारतीय करंसी के 1.65 लाख रुपये और पासपोर्ट बलविंदर सिंह एजेंट को दिए। इसके बाद एजेंट उसे दिल्ली लग गए और वहां से मास्को ले जाया गया। इसके बाद सुल्तानपुर लोधी आफिस में उसके पिता से एजेंट के साथी नवीन कुमार निवासी लोहियां जालंधर ने चार लाख रुपये लिए। इसके साथ उसके पिता से 1.5 लाख रुपये के खाली चेकों पर दस्तखत करवाकर निकलवा लिए। उसने बताया कि इस तरह से दोनों एजेंटों ने उसके पिता से करीब सात लाख रुपये की राशि ऐंठ ली। इतनी बड़ी राशि लेने के बाद भी एजेंटों ने उसे इंग्लैंड नहीं भेजा और मास्को से उसे भारत लौटना पड़ा। इस पर एसएसपी ने थाना सुल्तानपुर लोधी को जांच का जिम्मा सौंपा। जिन्होंने जांच में एजेंटों पर लगे सभी आरोप सही पाए। जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें