फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से लाकर करता था चरस की सप्लाई, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी राज्यों से लाकर करता था चरस की सप्लाई, गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से पुलिस ने की 400 ग्राम चरस बरामद
आरोपी पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बाहरी राज्यों से चरस लाकर महानगर के अलग अलग इलाकों में सप्लाई करने वाले एक आरोपी को थाना डाबा की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को जैन दा ठेका के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से पुलिस ने चार सौ ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने सतगुरु नगर के रहने वाले लवप्रीत सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर जगजीत सिंह की अगवाई में पुलिस पार्टी ने जैन दा ठेका के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहा था। आरोपी ने बाइक के आगे लिफाफा टांग रखा था। पुलिस पार्टी को देख कर आरोपी घबरा गया और पीछे मुड़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार सौ ग्राम चरस बरामद की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी बाहरी राज्यों से नशीला पदार्थ लाकर महानगर में सप्लाई करता है। आरोपी पिछले काफी समय से नशा तस्करी का धंधा कर रहा है। आरोपी के पास इस समय कोई काम धंधा नहीं था तो नशा तस्करी से जो प्रोफिट होता आरोपी उसी से अपना खर्च चलाता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि वह नशीला पदार्थ कहां से लाकर किन लोगों को सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें