फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 चोरों से 9 तोले सोना, 24 हजार कैश, 2 मोटरसाईकिल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
छह चोरों से सोना और नकदी बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
जिला पुलिस ने पिछले समय के दौरान पुलिस थाना की हद में हुई चोरी की विभिन्न वारदातों को अंजाम देने वाले 6 लोगों को विभिन्न स्थानों से धर दबोचा है। यह लोग रात के समय जहां बंद कोठियों में से सेंधमारी कर सोना व कैश चुराते थे वहीं दो पहिया वाहनों को चोरी करके ले जाते थे।
विज्ञापन

डीएसपी मनप्रीत सिंह और एसएचओ सुखवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बारीकी से की जांच के बाद ऐसे 6 लोगों से 9 तोले सोना, 24 हजार कैश और चोरी के 2 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। उनकी पहचान नीटू, गुरमुख सिंह निवासी अलादादपुरा थाना अमलोह और बरिंदर सिंह निवासी रूप नगर मंडी गोबिंदगढ़ ने मंडी गोबिंदगढ़ निवासी राजेश गुप्ता की कोठी से रात के समय सोना व कैश पर हाथ साफ किया था। वहीं अन्य मामले में गुरमुख सिंह निवासी गोबिंदगढ़, रोहित कुमार निवासी डडहेड़ी, राजू निवासी पिपरसी (यूपी) द्वारा चोरी किए 2 बाइक बरामद किए गए हैं। सभी चोरों को अमलोह की अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जा रहा है।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:13जीबीजीपी02: मंडी गोबिंदगढ़ के डीएसपी मनप्रीत सिंह प्रेस को जानकारी देते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें