फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौंडर गैंग के खौफ के कारण ओकू को करना पडा अर्ल्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौंडर गैंग के खौफ के कारण किया अलर्ट जारी
पंजाब पुलिस गौंडर गैंग से संबंधित सदस्यों की भाल में कर रही छापामारी
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा
पंजाब पुलिस की विशेष टीम आर्गनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट की ओर से 26 जनवरी को राजस्थान के हिंदूमलकोट में एनकाउंटर कर मारे गए मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विक्की गौंडर के गैंग के खौफ कारण अलर्ट जारी किया गया है। ताकि समय रहते गौंडर गैंग के उन सदस्यों को पकड़ा जा सकें जो गौंडर का एनकाउंटर करने वाली पुलिस टीम व उनके परिवारों को निशाना बनाने की ताक में है। हालांकि अलर्ट जारी होने के बाद पंजाब पुलिस ने गौंडर गैंग के सदस्यों की भाल शुरू कर दी और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।
गौंडर के बाद अब पंजाब पुलिस जयपाल की गिरफ्तारी के लिए जुट गई है। क्योंकि गैंग में गौंडर के बाद जयपाल मात्र एक ऐसा गैंगस्टर है जो पंजाब पुलिस की पकड़ से बाहर है। हालांकि जयपाल हिमाचल पुलिस के लिए भी सिरदर्द बना है। क्योंकि उसने कुछ समय पहले हिमाचल के परवाणू में अकाली नेता रोकी की हत्या की थी। हिमाचल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल, राजस्थान के बाद अब उत्तर प्रदेश में पुलिस की नजर
सूत्रों ने बताया कि गैंगस्टर जयपाल ने अपने साथी गैंगस्टरों के साथ मिलकर पंजाब के अलावा हिमाचल, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अपने ठिकाने बनाए हैं। जयपाल को अब जैसे ही हिमाचल, राजस्थान में अपनी गिरफ्तारी का डर सताने लगा तो वह तुरंत यूपी निकल गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें