फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: 13 साल की किशोरी की शादी... तीन महीने की गर्भवती, मां-पिता, पति और ससुर फरार, अंबाला में जीरो एफआईआर

Thu, 25 Sep 2025 08:32 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

माता-पिता ने अपनी 13 साल की बेटी की शादी करवा दी। किशोरी तीन महीने की गर्भवती है। पुलिस के पास मामला पहुंचते ही किशोरी के मां-पिता, पति और ससुर फरार हो गए हैं। 
विज्ञापन
बाल विवाह (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना के हलवारा में चौंका देने वाला मामला सामने आया है। हलवारा के मुल्लांपुर दाखा की 13 साल की किशोरी गर्भवती मिली है। हैरानी की बात यह है कि किशोरी की शादी हो चुकी है। उसके माता-पिता ने नाबालिग का बाल विवाह करवा दिया। इसके बाद वह पति के साथ रहने लगी और अब किशोरी गर्भवती है।     

विज्ञापन


किशोरी के माता-पिता प्रवासी हैं और मुल्लांपुर दाखा में किराये के मकान में रहते हैं। उन्होंने अपनी 13 वर्षीय बेटी की शादी दो साल पहले बिहार के एक युवक से करवा दी थी। मामला तब उजागर हुआ जब किशोरी गर्भवती होने पर हरियाणा के जिला अंबाला स्थित नारायणगढ़ सरकारी अस्पताल में चेकअप के लिए पहुंची।

अस्पताल में पर्ची बनवाते समय लड़की ने आधार कार्ड दिखाया, जिसमें उसकी जन्मतिथि 2 अगस्त 2012 दर्ज थी। यह देखते ही डॉक्टरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। हरियाणा पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके मामले की जानकारी जिला लुधियाना ग्रामीण एसएसपी को दी।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता मुल्लांपुर दाखा में किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने 10 जून 2023 को उसकी शादी विशाल नाम के युवक से करा दी। शादी के बाद दोनों पहले मुल्लापुर दाखा में रहे। बाद में पति उसे अंबाला की शिव कॉलोनी में ले गया, जहां वह तीन महीने की गर्भवती हो गई।

दाखा पुलिस ने मामले की जांच के बाद किशोरी के माता-पिता, पति और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों में पति विशाल, उसके पिता संजय (दोनों निवासी शिव कॉलोनी, नारायणगढ़, अंबाला) किशोरी के माता-पिता शंभू और कंचन शामिल हैं।

एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पॉस्को एक्ट समेत धारा 9,10,11 चिल्ड्रन मैरिज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार चल रहे हैं जिन्हें पकड़ने के पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें