फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुडा टैक्स ने देने पर राडों से पीट पीट कर कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे न देने पर दुकानदार की पीटकर हत्या
विज्ञापन

चार के खिलाफ मामला दर्ज, हफ्ता न देने और पुलिस को शिकायत देने पर आरोपियों ने की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। गांव संघेड़ा में जबरन हफ्ता वसूली करने वाले गिरोह को रुपये नहीं देने और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने पर शनिवार को दुकानदार की पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर हनी सिंह, धन्ना सिंह, विंदर सिंह, घुकर सिंह निवास संघेडा के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक गुरमेल सिंह के बेटे हरजिंदर सिंह ने बताया कि संघेड़ा में एक गैंग दुकानदारों से हफ्ता वसूल कर रहा है, जिसको लेकर गांव संघेड़ा के निवासियों और दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन को शिकायत भी दर्ज करवाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। छह फरवरी को दुकानदारों ने डीएसपी राजेश कुमार छिब्बर के पास इंसाफ की मांग को लेकर दफ्तर के सामने नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। शिकायत के बाद उक्त गिरोह द्वारा उनकी दुकान पर दो बार तोड़-फोड़ की गई। उन्होंने बताया कि वह डेयरी और करियाना की दुकान करते हैं। आरोपियों ने दुकान में बैठी उसकी माता हरप्रीत कौर से आकर रुपये मांगे। मना करने पर मारपीट करके दुकान के गल्ले में से रुपये लूट कर दो तोले सोने की चेन भी गले में से छीन कर फरार हो गए थे। उन्होंने इस घटना की थाना सिटी-1 में लिखित शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपियों द्वारा उनको बार-बार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी लेकिन पुलिस प्रशासन ने कुछ नहीं किया। इसी के चलते आरोपियों ने उसके पिता गुरमेल सिंह की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी। एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि इस हत्या में हनी सिंह, धन्ना सिंह, विंदर सिंह, घुकर सिंह निवास संघेड़ा के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें