फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रिंसीपल से कार सवारों ने लूटे डेढ़ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लुधियाना।
घर से मां चिंतपूर्णी दरबार में माथा टेकने के लिए निकली डुगरी के न्यू ईरा हाईस्कूल की मालिक और प्रिंसिपल राज कांता से कार सवार लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों ने शुक्रवार को पर्स छीन लिया। जब तक वह कुछ कर पाती आरोपी कार लेकर फरार हो गए। राज कांता के अनुसार उनके बैग में डेढ़ लाख रुपये, फोन व अन्य जरूरी कागजात थे। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डुगरी पुलिस ने सोमवार रात मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राज कांता ने बताया कि उन्हें शुक्रवार सुबह माथा टेकने के लिए जाना था। उन्होंने अपने स्टाफ के एक सदस्य के साथ जाना था तो अपनी कार उन्हें दी थी कि वह सुबह उन्हें घर से पिक कर लेंगे। उन्होंने सुबह उन्हें फोन किया और बाहर सड़क से लेने के लिए कहा। राज कांता ने कहा कि इस दौरान उन्हें आने में कुछ देरी हो गई तो वहां कुछ लोग सैर कर रहे थे। वह भी पैदल ही निकल पड़ी। इसी दौरान स्विफ्ट कार सवार दो युवक आए और कार उनके पास रुक गई। उसमें से एक युवक निकला और उसने उनके हाथ में पकड़ा बैग छीन लिया। जब तक वह कुछ कर पाती आरोपी फरार हो गए थे। उन्होंने कहां की कार की न तो आगे नंबर प्लेट थी और न ही पीछे। एएसआई कर्मजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें