फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के लिए बैठा था ऑटो में, वर्धमान के पीछे ले जा ऑटो चालक ने की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। ऑटों में बैठा सवारियों को सुनसान जगह पर ले जा लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों ने एक सवारी से लूट कर ली। आरोपी उसे धक्का देकर फरार होने में कामयाब हो गए। पीड़ित ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना डिविजन सात की पुलिस ने जांच के बाद ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी सरवन कुमार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकात में सरवन कुमार ने बताया वीरवार की सुबह वह समराला चौक के पास खड़ा था। उसे रेलवे स्टेशन जाना था। इस पर उसने समराला चौक से रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो लिया। ऑटों में पहले से ही दो युवक सवार थे और ऑटो ड्राइवर था। आरोपियों ने ऑटो रेलवे स्टेशन ले जाने की बजाए चंडीगढ़ रोड की तरफ ले गए।
वर्धमान के पीछे उसके साथ हथियारों के बल पर लूटपाट कर आरोपियों ने पीड़ित को धक्का दिया और फरार हो गए। सरवन ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित ऑटो का नंबर भी नोट नहीं कर सका। आरोपियों के हुलिए के बारे में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें