फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई एक्टिविस्ट पर अज्ञात हमलावरों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीआई एक्टिविस्ट पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

नगर निगम में की थी अवैध निर्माम की शिकायत, पुलिस कर रही है जांच
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
डाबा के ईशर नगर इलाके में हथियारों से लैस तीन हमलावरों ने आरटीआई एक्टिविष्ट पर जालेवा हमला कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। थाना डाबा की पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में दाखिल कुलदीप सिंह बताया कि इलाके में एक अवैध इमारत बन रही है। कुछ दिन पहले नगर निगम में उन्होंने इसके खिलाफ शिकायत की थी। इस निगम अधिकारियों ने इस बिल्डिंग के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। कुलदीप सिंह ने बताया वह ईशर नगर इलाके में डेयरी भी चलाते है। वह सोमवार की देर रात डेयरी के काउंटर पर खड़े थे। इसी दौरान हथियारों से लैस होकर तीन युवक आए और आते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। उसका शोर सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर फरार हो गए। लोगों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई। थाना डाबा के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि शिकायत उनके पास आ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें