एनआरआई महिला समेत छह पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
जगरांव (लुधियाना)। बिना तलाक दिए लाखों रुपये लेकर दूसरी शादी कर रही एनआरआई विवाहिता फरार हो गई। युवक को कनाडा ले जाने का लालच देकर वह उससे लाखों रुपये हड़प कर फरार हो गई। इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने एनआरआई विवाहिता सहित सभी पर मामला दर्ज कर लिया।
गांव बद्दोवाला के रहने वाले राजप्रीत सिंह की शिकायत के मुताबिक गांव चीमा के रहने वाले तारा सिंह की बेटी सरबजीत कौर कनाडा में रहती है। वर्ष 2014 में इंडिया आई और उससे शादी कर ली। आरोपी एनआरआई विवाहिता ने उससे लाखों रुपये शादी पर भी लगवा लिए और दस लाख रुपये नकद भी ले लिए। राजप्रीत के अनुसार सरबजीत कौर की पहले भी शादी हुई थी। उसने पहले पति को बिना तलाक दिए ही उससे शादी कर ली। अब न तो वह उसे कनाडा लेकर गई और न ही उसके पैसे वापस दिए। इस मामले में थाना जगरांव के एसएचओ जगजीत सिंह ने बताया कि राजप्रीत के बयानों पर एनआरआई सरबजीत कौर, उसके पिता तारा सिंह, मां सुरजीत कौर, भाई थिंदू, बहन जिंदरपाल, बलजिंदर कौर और सुरिंदरपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।