फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्जीखाल में खनन के साथ हरे पेड़ों का पातन

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। ब्लाक कल्जीखाल के दलमोटा क्षेत्र में अवैध खनन व हरे चीड़ के पेड़ों के अवैध पातन का मामला सामने आया है। करीब दो मीटर क्षेत्र में हरे पेड़ों पर आरी चलाने के साथ ही खनन जारी है। मामला तहसीलदार के संज्ञान में आने के बाद अब प्रशासन कार्रवाई की बात कह रहा है।
विज्ञापन

ब्लाक कल्जीखाल की पट्टी असवालस्यूं में सिलेथ-कड़ैखाल-डाटपुल और दलमोटा के बीच खनन माफिया सक्रीय है। सड़क मार्ग पर दर्जनों जगह कई ट्रक अवैध पत्थर रोज सप्लाई हो रहे हैं। खनन के दौरान हरे पेड़ों को गिराकर उनको को भी ठिकाने लगाया जा रहा है। पत्थर खनन में दर्जनों हरे चीड़ के पेड़ों का भी पातन कर दिया गया है। चट्टान कटान के दौरान हरे पेड़ खिसक कर नीचे आ रहे हैं। प्रभागीय वनाधिकारी लक्ष्मण सिंह से इस बारे में संपर्क करने की कोशिश की गई मगर उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। तहसीलदार हरिमोहन खंडूडी ने मामले को गंभीर करार देते हुए इस पर तत्काल कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्व टीम गठित कर मामले की पूरी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें