फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के बल पर शाल के व्यापारी से लूटे साढ़े पांच लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियारों के बल पर शाल व्यापारी से साढ़े पांच लाख लूटे
विज्ञापन

राजस्थान के अलग अलग शहरों से इकट्ठा कर ला रहा था पेमेंट
आरोपियों का पता लगाने में जुटी है थाना डिविजन तीन की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बाहरी राज्यों से पैसे इकट्ठे कर घर आ रहे शाल व्यापारी को हथियारों के बल पर लुटेरा गिरोह के बाइक सवार तीन सदस्यों ने मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे रड़ी मोहल्ला के पास घेर कर साढ़े पांच लाख रुपये लूट लिए। पैसे लूटने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। जब तक व्यापारी कुछ कर पाता आरोपी फरार हो गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन तीन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद इस मामले में निम वाला चौक के पास रहने वाले मोहम्मद हुसैन की शिकायत पर लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मोहम्मद हुसैन के भाई नसीर मोहम्मद ने बताया कि वह शाल का व्यापार करता है। उनका सारा माल बाहरी राज्यों में जाता है। उसका भाई मोहम्मद हुसैन बाहरी राज्यों में भेजे गए माल की पेमेंट इकट्ठी करने के लिए गया था। वह कई जगहों से पेमेंट इकट्ठी करने के बाद राजस्थान गया और वहां से पेमेंट इकट्ठा कर लुधियाना आ रहा था। वह रेलवे स्टेशन से ऑटो में बैठा और घर के लिए निकल लिया। इसी दौरान जब वह रड़ी मोहल्लाके पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन लुटेरों ने उसे घेर लिया। इसी दौरान आरोपियों ने हथियार की नोक पर उसके हाथ में पकड़ा बैग छीन लिया। बैग छीनने के बाद आरोपियों से मोहम्मद हुसैन की हाथापाई भी हुई, लेकिन आरोपी उसे धक्का देकर फरार हो गए। मोहम्मद हुसैन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन तीन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, लेकिन लुटेरों के बारे में कुछ पता नहीं चला। जांच अधिकारी एएसआई गुरचरण सिंह ने कहा कि आस-पास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए थे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें