फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशापूर्ति के लिए चोरी के वाहनों पर करते थे लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के वाहन और मोबाइल सहित दो आरोपी काबू
विज्ञापन

दोनों आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। चोरी के वाहन पर राहगीरों से हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को सीआईए वन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बाबा थान सिंह चौक के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो चोरी की एक्टिवा, दो बाइक के साथ चार मोबाइल भी बरामद किए है। पुलिस ने इस मामले में धर्मपुरा निवासी करण कुमार उर्फ लड्डू (19) और अमित कुमार उर्फ नोनी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

सीआईए वन में तैनात एएसआई बूटा सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने बाबा थान सिंह चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपियों के पास चोरी का बाइक है और उस पर जाली नंबर लगा रखा है। आरोपी उसी वाहनों पर चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से चोरी के चार वाहन बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दो पहिया वाहन इलाके से ही चोरी किए है। आरोपी नशा करने के आदी है। नशे के लिए पैसे नहीं होते थे तो वह चोरी के वाहन पर राहगीरों से मोबाइल और पर्स लूट की वारदात करते थे। आरोपी उसे सस्ते भाव में बेचकर उसका नशा खरीद लेते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि उनके साथ कितने लोग और शामिल है। इसके साथ आरोपी नशे की खरीद कहां से करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें