फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंकल हत्याकांड : परिवारिक सदस्यों ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रिंकल हत्याकांड : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन

-पुलिस द्वारा अंतिम संस्कार किए जाने के खिलाफ अदालत ने परिवार की अर्जी को किया खारिज
-अब पुलिस संस्कार कराने की तैयारी में जुटी, आरोपी सन्नी को अदालत ने भेजा न्यायिक हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। भाजपा समर्थक रिंकल हत्याकांड में इंसाफ की मांग को लेकर रिंकल के परिजन बुधवार को चंडीगढ़ में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से मुलाकात की। परिजनों ने चीफ जस्टिस को मांग पत्र सौंप कर इंसाफ की मांग की और पुलिस की धक्केशाही के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। चीफ जस्टिस ने परिवार को इंसाफ दिलाने का आश्वासन देकर भेज दिया है। उधर, पुलिस द्वारा रिंकल के शव का अंतिम संस्कार करने के खिलाफ परिवार की तरफ से लगाई गई अर्जी को भी अदालत ने खारिज कर दिया है। अब पुलिस रिंकल के शव का संस्कार कराने की तैयारी में जुट गई है।
रिंकल की हत्या के बाद कई दिनों तक परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं करवाया तो पुलिस ने अदालत से इजाजत लेकर रिंकल के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया। परिजनों द्वारा रिंकल के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया तो पुलिस ने नोटिस निकाल कर चौबीस घंटे का समय दिया कि अगर परिजनों ने रिंकल के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया तो पुलिस खुद ही संस्कार कर देगी। पुलिस के नोटिस के खिलाफ मंगलवार को परिवार की तरफ से अर्जी दाखिल की गई थी कि रिकल के शव का अंतिम संस्कार तब तक न किया जाए तब तक इस मामले में पुलिस पार्षद गुरदीप सिंह नीटू को गिरफ्तार नहीं कर लेगी। अदालत ने बुधवार तक इस पर फैसला करने का समय रखा था, लेकिन बुधवार को अदालत ने परिजनों की अर्जी को खारिज कर दिया। पुलिस अब रिंकल के शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी सन्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रिंकल हत्याकांड में पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए गए पार्षद गुरदीप सिंह नीटू के बेटे सन्नी को अदालत में पेश किया। जहां पर पुलिस ने आरोपी सन्नी का दोबारा से चार दिन का पुलिस रिमांड मांगा, लेकिन आरोपी पक्ष की ओर से अदालत में पेश हुए वकील हरप्रीत संधू ने पुलिस की मांग का डट कर विरोध किया और कहा कि पहले भी पुलिस दो बार सन्नी का पुलिस रिमांड हासिल कर चुकी है। दोनों तरफ से दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सन्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें