फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धागा लूट के मामले में आए थे जमानत पर बाहर, जेल के बाहर से पुलिस ने फिर किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल के बाहर लूट के आरोपियों को छुड़ाने की कोशिश
विज्ञापन

धागा लूट के मामले में जमानत मिलते ही अन्य मामले में पुलिस ने की थी गिरफ्तारी
आरोपियों के साथियों ने पुलिस गाड़ी का किया घेराव
शुक्रवार देर शाम जेल से आए थे बाहर, दोनों आरोपी रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। फैक्टरी मजदूरों को बंधक बना कर धागा लूटने के मामले में जेल से जमानत पर शुक्रवार को बाहर आए दो आरोपियों को एक अन्य लूट के मामले में थाना मेहरबान की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जैसे ही दोनों को हिरासत में लिया तो वहां मौजूद दोनों आरोपियों के परिजनों ने इसका विरोध किया। पुलिस किसी तरीके से आरोपियों को वहां से ले गई। इस बात की सूचना परिजनों ने अपने साथियों को दी। थाना मेहरबान के पास तीन दर्जन के करीब लोगों ने पुलिस गाड़ी को रोक लिया। उन्होंने पुलिस मुलाजिमों के साथ मारपीट कर दोनों को छुड़वाने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर की होशियारी से आरोपी फरार नहीं हो सके। ड्राइवर गाड़ी सीधे थाना मेहरबान ले गया। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को देर शाम करीब 36 आरोपियों पर सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कुछ आरोपियों की की पहचान कर ली है। जिनके नाम मोहम्मद गुलसेर, कामल, मोहम्मद गुलजार, मोहम्मद सद्दाम, कालू, ईस्लाम हैं। मामले में अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन

अन्य लूट के मामले में थी तलाश
कुछ दिन पहले पुलिस ने आरोपी मोहम्म्द मुबारक और मोहम्मद सोनू को फैक्ट्रियों से धागा लूटने के मामले में गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को जमानत मिल गई। थाना मेहरबान के इलाके में ही एक अन्य धागा लूट की वारदात हुई थी। पुलिस को इन दोनों आरोपियों की उस मामले में भी तलाश थी। पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपी जेल में है और उनकी जमानत हो गई है। दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पहले से ही प्लान बना रखा था। जैसे ही आरोपी जेल से जमानत पर आए। मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों को गिरफ्तार कर और थाना मेहरबान की तरफ चल दिए। थाना मेहरबान की पुलिस जीप में दोनों आरोपियों को लेकर जा रही थी। तभी चंद कदम की दूरी पर करीब 36 लोगों ने पुलिस की गाड़ी को रोक लिया और दोनों आरोपियों को छुड़ाने की कोशिश की। यही नहीं इन लोगों ने पुलिस पार्टी से भी हाथापाई की। मुश्किल से ड्राइवर ने इनके बीच से गाड़ी निकाली और थाने लेकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें